वट सावित्री पर्वः पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, पूजा के लिए वट वृक्ष के नीचे लगी लगी भीड़

Edited By Ramanjot, Updated: 30 May, 2022 12:01 PM

vat savitri parva husbands fast for longevity of husband

नवादा में वट सावित्री पर्व को लेकर देहात क्षेत्र में भी वट वृक्षों की पूजा करने को महिलाओं की भीड़ वटवृक्ष के नीचे लगी रही। सनातन संस्कृति में सारे पर्व प्रकृति पूजा पर आधारित हैं। यहां वृक्षों को उनके गुणों के आधार पर भगवान मानकर पूजा जाता है।...

मुंगेरः अपने पति की लंबी आयु के लिए आज सुहागिन महिलाएं वट सावित्री पर्व बड़े धूम-धाम से  कर रहीं हैं। राज्य के विभिन्न जगहों पर वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिनें वट वृक्ष का पूजा कर उसमें रक्षा सूत्र बांधने में लगी हुई है। सुबह से ही महिलाएं मंदिरों में पूजा कर रहीं हैं और वट वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर अपने पति की लंबी आयु की कामना कर रही है।

PunjabKesari

नवादा में वट सावित्री पर्व को लेकर देहात क्षेत्र में भी वट वृक्षों की पूजा करने को महिलाओं की भीड़ वटवृक्ष के नीचे लगी रही। सनातन संस्कृति में सारे पर्व प्रकृति पूजा पर आधारित हैं। यहां वृक्षों को उनके गुणों के आधार पर भगवान मानकर पूजा जाता है। सोमवार को वट सावित्री पर्व मनाया गया। नवादा के शोभिया मंदिर, मालगोदाम सहित जिले भर में वट वृक्ष का पूजन कर परिक्रमा लगाई गई।

PunjabKesari

श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पर्व पति व बच्चों की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करके वट वृक्ष की पूजा करती हैं। पूजा के माध्यम से ही हम अगली पीढ़ी को अपनी संस्कृति का रक्षण करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। वहीं पंडित विद्यानंद बताते हैं कि वटवृक्ष की पूजा करने से घरों में सुख व समृद्धि बनी रहती है। यह पर्व अखंड सौभाग्य, पति व बच्चों की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!