मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताएं...अभी तक क्यों नहीं हुआ बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार? तेजस्वी यादव का सवाल

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Feb, 2024 03:00 PM

why has bihar cabinet not been expanded yet

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बने हुए एक महीना हो गया है और अभी तक मंत्रिमंडल का...

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बने हुए एक महीना हो गया है और अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ। मुख्यमंत्री को इस बारे में बताना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि "20 तारीख से हम घूम रहे हैं और हर जाति, हर वर्ग के लोगों का अप्रत्याशित समर्थन मिला है। बिहार में जिस तरह का राजनीतिक क्रम चल रहा है, तो एक बड़ा सवाल उठता है कि अब तक एक महीना हो गया है और अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार क्यों नहीं हुआ? आखिर क्या कारण है। मुख्यमंत्री को इस बारे में बताना चाहिए। यह सबसे बड़ा मुद्दा है।"

बता दें कि बिहार में नई सरकार बने लगभग एक महीने हो गए हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 28 जनवरी को एनडीए की नई सरकार ने शपथ ली थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 9 लोगों ने मंत्रिमंडल का शपथ लिया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि 29 फरवरी या 1 मार्च को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!