पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई 45 वर्षीय महिला, मौके पर ही तोड़ा दम

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2026 06:19 PM

woman run over by train and killed in saran

सोनपुर राजकीय रेल थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहलेजा थाना क्षेत्र के शाहपुर दियारा के बली टोला गांव निवासी सुनैना देवी (45) सोनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेल लाइन पार कर रही थी।

छपरा: बिहार में सारण जिले के पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर स्टेशन पर बरौनी से ग्वालियर जा रही ट्रेन संख्या 11123 से कटकर एक महिला की मौत हो गई। 

सोनपुर राजकीय रेल थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहलेजा थाना क्षेत्र के शाहपुर दियारा के बली टोला गांव निवासी सुनैना देवी (45) सोनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेल लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन संख्या 11123 की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सोनपुर राजकीय रेल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। राजकीय रेल थाना पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!