पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार तो युवक ने थाने में फंदा लगाकर दे दी जान

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jul, 2022 02:50 PM

youth commits suicide in police custody in samastipur

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के दलसिंहसराय थाना की है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मुफ्फसिल थाना के हकीमाबाद निवासी मो. गुलाब को पत्नी के साथ हुए विवाद में ससुराल वालों की शिकायत पर गिरफ्तार कर थाना लाया गया था। इसके बाद उसे एक...

समस्तीपुरः बिहार में समस्तीपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, पत्नी से विवाद के बाद युवक को गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के दलसिंहसराय थाना की है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मुफ्फसिल थाना के हकीमाबाद निवासी मो. गुलाब को पत्नी के साथ हुए विवाद में ससुराल वालों की शिकायत पर गिरफ्तार कर थाना लाया गया था। इसके बाद उसे एक कमरे मे बंद कर रखा गया, जहां युवक ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली।

घटना की खबर मिलते ही दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडे थाना पहुंच कर मामले की छानबीन मे जुटे हैं। गौरतलब है कि मृतक मो. गुलाब की शादी चार वर्ष पूर्व जिले के दलसिंहसराय थाना के नवादा गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। मो. गुलाब गुरुवार को अपने काम से दलसिंहसराय गया था, जहां से पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले गई थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!