बक्सर में बेखौफ बदमाश, भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jun, 2021 09:34 PM

youth shot dead in land dispute

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि मुरार थाना क्षेत्र निवासी शुभम पांडेय ट्रैक्टर के जरिए मिट्टी ढुलाई का काम करता है। शुभम का छोटा भाई ट्रैक्टर लेकर बुधवार को मनपा गांव में मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। करीब नौ बजे शुभम अपने भाई को खाना देने गया और...

बक्सरः बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यहां आए दिन अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बक्सर जिले का है, जहां जमीनी विवाद में अपराधियों ने एक युवक गोली मार कर हत्या कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि मुरार थाना क्षेत्र निवासी शुभम पांडेय ट्रैक्टर के जरिए मिट्टी ढुलाई का काम करता है। शुभम का छोटा भाई ट्रैक्टर लेकर बुधवार को मनपा गांव में मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। करीब नौ बजे शुभम अपने भाई को खाना देने गया और खुद ट्रैक्टर लेकर मिट्टी की ढुलाई करने लगा। इसी बीच मनपा नहर के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन शुभम को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडल अस्पताल ले जाने लगे जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!