भाजपा ने बागियों को नहीं अपने सदस्यों को टिकट दिए : बिंदल

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Apr, 2024 05:01 PM

shimla bjp member ticket

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि भाजपा ने 6 विधानसभा उपचुनाव में बागियों को नहीं बल्कि अपने सदस्यों को टिकट दिए हैं। ऐसे में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को बागी कहना गलत है।

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि भाजपा ने 6 विधानसभा उपचुनाव में बागियों को नहीं बल्कि अपने सदस्यों को टिकट दिए हैं। ऐसे में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को बागी कहना गलत है। डा. राजीव बिंदल यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी फिर देश को जाति एवं धर्म के नाम पर बांटना चाहती है। इसी कारण कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 50 फीसदी आरक्षण देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र ठीक उसी प्रकार का है, जैसा उसने वर्ष, 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय दिया था। इसमें कांग्रेस ने 10 झूठी गारंटियां दी थीं जिनको पूरा नहीं किया है।

कंगना पर बीफ को लेकर टिप्पणी करना गलत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर बीफ का सेवन करने को लेकर टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के विषयों को अनावश्यक रूप से उठाया गया तो भाजपा इसकी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

वीरेंद्र कंवर व राजेश ठाकुर भाजपा के लिए कर रहे काम
डा. राजीव बिंदल ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल 6 नेताओं को टिकट देने से कोई असंतोष नहीं है। आज पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रभारी के नाते एवं गगरेट में पूर्व विधायक राजेश ठाकुर पार्टी प्रत्याशी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में यह भी कहा कि भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं शांता कुमार एवं प्रो. प्रेम कुमार धूमल का सम्मान करती है और उनकी तरफ से कही जाने वाली प्रत्येक बात पर चिंतन करती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!