14 hours ago
1 day ago
2 days ago
4 days ago
5 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
11 days ago
12 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
झारखंड में बड़ा रेल हादसाः मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
Edited By Nitika, Updated: 30 Jul, 2024 09:07 AM
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने और 20 अन्य के घायल होने की जानकारी दी है।
जमशेदपुर/रांचीः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने और 20 अन्य के घायल होने की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना तड़के 3.45 बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत, जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई। एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण ने कहा कि पास में एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कहीं दोनों दुर्घटनाएं एक साथ तो नहीं हुईं।\ दुर्घटनास्थल पर मौजूद पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया, "बड़ाबम्बू के पास हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की एक टीम मौके पर पहुंच रही है।" दुर्घटनास्थल पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की सीमा के पास है। एसईआर प्रवक्ता ने बताया, "तड़के 3.45 बजे 22 डिब्बों वाली मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे एसईआर के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इन डिब्बों में 16 यात्री डिब्बे, एक पावर कार और एक पैंट्री कार शामिल है।" एसईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "दुर्घटना में घायल यात्रियों को बड़ाबम्बू में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है।" अधिकारी के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन सोमवार रात हावड़ा से रवाना हुई थी और मंगलवार तड़के बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां ब्लॉक के पोटोबेड़ा में हुई। उन्होंने कहा, "दुर्घटना में मुंबई-हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी शामिल है। अधिकारी प्रभावित यात्रियों की संख्या के बारे में पता लगा रहे हैं।"
दर्दनाक हादसा: कोयना नदी पार करते समय 2 लोगों की डूबने से मौत, एक लापता
टाटा स्टील टिनप्लेट प्लांट में बड़ा हादसा, हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत
बेटी की शादी के लिए बचाए 1.20 करोड़ रुपये गंवाए, दो महीने तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ठगी
Minister passes away: राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, झारखंड के मंत्री का कार्डियक अरेस्ट से निधन
"लंबे समय तक सहमति से बने शारीरिक संबंध को शादी न होने पर दुष्कर्म नहीं माना जा सकता: झारखंड...
Heavy Rain Alert: झारखंड में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
भारी बारिश के बीच अचानक बाढ़ का खतरा: झारखंड के 10 जिलों में IMD का अलर्ट, तीन जिलों में स्कूल बंद
झारखंड में 12 सितंबर तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 459 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, सूची जारी
स्कूल परिसर में दर्दनाक हादसा: पुरानी टंकी गिराते समय मलबे में दबकर 2 कर्मचारियों की मौत
CAD $
12/09/2026 22:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में आपके विवाह की बात हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य...
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। माताजी के साथ घर का सामान खरीदने जा सकते हैं। व्यापार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। पैसों से जुड़े काम समय रहते पूरे हो जाएंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने का विचार...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। पिता के साथ मिलकर नया बिज़नेस शुरू करने का सोच सकते हैं।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताने से चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। विदेश जाकर पढ़ने का सोच रहे हैं...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में खुद से ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को काम मिल सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। किसी भी शुभ कार्य के लिए जाने से पहले घर के बड़ों का...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। सिंगल जातक किसी खास से अपने दिल की बात कह सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पैसों का निवेश करने का सोच रहे हैं किसी अनुभवी से सलाह ज़रूर लें। ऑफिस के काम में मन लगने में...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में समझदारी और शांति से काम लें। जीवनसाथी के लिए डेट प्लान कर सकते हैं।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes