11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 4 बारातियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By Khushi, Updated: 15 Jul, 2024 12:07 PM

4 wedding guests died after coming under 11 thousand volt electric wire

झारखंड के सरायकेला जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 4 बारातियों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 4 बारातियों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधडीह गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि बारात बांधडीह गांव प्रवेश करने ही वाली थी कि बारातियों से भरी बस की छत पर बैठे 4 बाराती 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गए। घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है।

घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को रात में ही इलाज के लिए रिम्स में भेजा गया है। वहीं, घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!