रांची में हुई हिंसक घटना के बाद DC छवि रंजन और एसएसपी ने किया संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Jun, 2022 04:00 PM

after violent incident in ranchi dc and ssp held a joint press conference

बताते चलें कि शुक्रवार से ही राजधानी रांची में अचानक से माहौल बिगड़ गया था। उपद्रवियों की ओर से जमकर बवाल किया गया था। इस हिंसक घटना के बाद राजधानी रांची के शहरी क्षेत्रों में 144 धारा लागू कर दी गई थी। दूसरी और लगातार पुलिस प्रशासन की ओर से मामले...

 

रांची: शुक्रवार को हुई राजधानी रांची में हिंसक घटना के बाद रविवार को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और उपायुक्त छवि रंजन ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना को लेकर जानकारी मुहैया कराई है। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अब तक हुए कार्रवाई और मामले की पूरी जानकारी साझा की है।

बताते चलें कि शुक्रवार से ही राजधानी रांची में अचानक से माहौल बिगड़ गया था। उपद्रवियों की ओर से जमकर बवाल किया गया था। इस हिंसक घटना के बाद राजधानी रांची के शहरी क्षेत्रों में 144 धारा लागू कर दी गई थी। दूसरी और लगातार पुलिस प्रशासन की ओर से मामले पर निगरानी रखी जा रही थी। शनिवार को भी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में धारा 144 लागू रही। वहीं रविवार को भी पाबंदियां रखते हुए कुछ छूट दी गई है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और डीसी छवि रंजन ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। वहीं अब तक किए गए कार्रवाई कितने एफआईआर दर्ज हुआ है। इन तमाम मामलों को से  मीडिया को अवगत गया है. डेली मार्केट थाना, डोरंडा थाना कोतवाली थाना हिंदपीढ़ी, चुटिया थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगा।

इन थाना क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जरूरी सामग्रियों खरीदने के लिए स्थानीय लोगों को छूट दी गई है हालांकि इस दौरान एक जगह पर 4 लोग जमा नहीं हो सकते हैं। ऐसी स्थिति पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं अन्य थाना क्षेत्रों में 144 धारा हटा दिया गया है। उपयुक्त छवि रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि अचानक अराजकता की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए कार्रवाई की है। वहीं एसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि कहीं का  हो और कोई भी लोग जो दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई जरूर होगी। रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अब तक 25 एफआईआर दर्ज किए गए हैं।42 लोग नामजद है अन्य सैकड़ों लोगों लोगों को आरोपी बनाया गया है 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!