युवा, गरीब, महिला, किसान सभी के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है केंद्रीय बजटः अर्जुन मुंडा

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jul, 2024 05:48 PM

arjun munda spoke on the union budget

अर्जुन मुंडा ने आज कहा कि यह बजट विकसित भारत के भविष्य निर्माण का बजट है। आदिवासियों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की है। 11 लाख करोड़ रुपए से अधिक का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है।

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।

अर्जुन मुंडा ने आज कहा कि यह बजट विकसित भारत के भविष्य निर्माण का बजट है। आदिवासियों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की है। 11 लाख करोड़ रुपए से अधिक का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के लिए घोषणाएं पूर्वी भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगी। कौशल और रोजगार सृजन की घोषणाएं ऐतिहासिक हैं। मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का स्वागत करता हूं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!