गिरिडीह में सहायक पुलिस निरीक्षक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Oct, 2020 02:24 PM

assistant police inspector commits suicide in giridih

झारखंड में गिरिडीह जिले के नगर थाने में पदस्थापित में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय तिर्की ने शनिवार को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के नगर थाने में पदस्थापित में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय तिर्की ने शनिवार को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि गिरिडीह शहर के ग्वाल टोला इलाके में स्थित अपने आवास पर तिर्की ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतक विजय तिर्की गुमला जिले के सिसई का रहने वाले थे और करीब तीन साल पूर्व उनकी तैनाती नगर थाने में की गई थी। घटना की जानकारी परिजनों को भी दिया गया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक विनोद रवानी समेत अन्य पुलिसकर्मी के घर पहुंचे और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!