"वोट के लिए कितना गिरेंगे हेमंत सोरेन", बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर फिर साधा निशाना

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Oct, 2024 08:38 AM

babulal marandi again targeted the cm hemant

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मइयां सम्मान की ढोंग करने वाले हेमंत सोरेन को अपने परिवार के महिला सदस्य के अपमान की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री जी अपनी कुर्सी बचाने के लिए, वोट बैंक के लिए कितना नीचे...

रांची: झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर फिर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन वोट के लिए कितना गिरेंगे।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मइयां सम्मान की ढोंग करने वाले हेमंत सोरेन को अपने परिवार के महिला सदस्य के अपमान की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री जी अपनी कुर्सी बचाने के लिए, वोट बैंक के लिए कितना नीचे गिरेगे हेमंत सोरेन। 

मरांडी ने कहा कि सीता सोरेन झारखंड आंदोलनकारी की बड़ी बहू, स्व दुर्गा सोरेन की पत्नी, मुख्यमंत्री की मां समान भाभी ,एक जनप्रतिनिधि हैं फिर भी मुख्यमंत्री जी अपने कैबिनेट मंत्री द्वारा उनके लिए बोले गए अपमानजनक शब्द को बर्दाश्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी सत्ता मद में डब चुके हैं। कहा कि थोड़ी भी प्रतिष्ठा बची है तो मुख्यमंत्री जी को इरफान अंसारी पर कार्रवाई करनी चाहिए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!