झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की खरीद-फरोख्त कर रही BJP: भाकपा महासचिव

Edited By Khushi, Updated: 07 Sep, 2024 05:45 PM

bjp is buying and selling leaders and polarizing people before

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों के नेताओं की खरीद-फरोख्त कर रही है और लोगों का ध्रुवीकरण करने के लिए घुसपैठ जैसे मुद्दे उठा रही है।

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों के नेताओं की खरीद-फरोख्त कर रही है और लोगों का ध्रुवीकरण करने के लिए घुसपैठ जैसे मुद्दे उठा रही है।

राजा इस साल के अंत में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए रांची पहुंचे। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि “भाजपा और उसके रूढ़िवादी सहयोगी झारखंड में सत्तारूढ़ दलों को निशाना बना रहे हैं। यदि संभव हो तो वे सत्ताधारी दलों के नेताओं की खरीद-फरोख्त करते हैं। झारखंड में ऐसा हो रहा है।”

राजा ने कहा, “यदि केंद्रीय गृह मंत्री घुसपैठ के मुद्दे पर गंभीर हैं तो उन्हें देश को स्पष्टीकरण देना चाहिए। इसके बजाय, वे समुदायों के बीच भ्रम व संघर्ष पैदा करने के लिए कुछ राज्यों को निशाना बना रहे हैं।” 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!