Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 May, 2022 12:07 PM

प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार में चौतरफा घिरे मुख्यमंत्री काफी घबराए हुए हैं। अपनी कुर्सी जाने के भय का प्रभाव उनके बयानों में स्पष्ट झलक रहा है। उन्होंने कहा कि लगता है उन्हें एहसास नही है कि वे अभी मुख्यमंत्री है और उन्हें भारत की विदेश नीति पर...
रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जिसमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि'भाजपा को वैसा ही जवाब देंगे जैसा रूस को यूक्रेन ने दिया'।
प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार में चौतरफा घिरे मुख्यमंत्री काफी घबराए हुए हैं। अपनी कुर्सी जाने के भय का प्रभाव उनके बयानों में स्पष्ट झलक रहा है। उन्होंने कहा कि लगता है उन्हें एहसास नही है कि वे अभी मुख्यमंत्री है और उन्हें भारत की विदेश नीति पर इसतरह बोलने का संवैधानिक अधिकार नही है। प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा पर हमला करने को स्वतंत्र हैं।
वर्तमान राज्य सरकार अपने गठन के साथ ही पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं को बिना कारण परेशान करने की कोई कसर नही छोड़ी है। कई कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है, 300 से अधिक कार्यकर्ताओं पर गलत मुकदमे दर्ज हुए है। इस सरकार ने राष्ट्रद्रोह के मुकदमे करने में देर नही की।