झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी आज मोरहाबादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष करेगी सत्याग्रह

Edited By Nitika, Updated: 26 Mar, 2023 08:54 AM

congress committee will do satyagraha today

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के विरोध में पूरे देश भर में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करने की रूपरेखा तैयार की है।

 

रांचीः अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के विरोध में पूरे देश भर में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करने की रूपरेखा तैयार की है।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश के आलोक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज 26 मार्च को पूर्वाह्न 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया जाएगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस बाबत राज्य के तमाम जिलाध्यक्षों को भी अपने-अपने जिले में सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। साथ हीं प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने रांची में आज के सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए भी रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण कांग्रेस, अग्रणी मोर्चा को निर्देश दिया है कि प्रदेश द्वारा आयोजित सत्याग्रह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और राहुल जी के संघर्षों को आगे बढ़ाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने कहा है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनता का अपार समर्थन के साथ राहुल गांधी द्वारा तय की गई लगभग 4000 किमी. की लंबी भारत जोड़ो यात्रा तथा संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अडानी के रिश्ते पर सवाल खड़ा करने के बाद मोदी सरकार पूरी तरह से बौखला गई है। सदन में भी राहुल गांधी की आवाज को लगातार दबाया गया। देश के राजनैतिक इतिहास में पहली घटना घटी कि, सत्ताधारी भाजपा के द्वारा हीं लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित किया गया, लेकिन हम इससे भी घबराने वाले नहीं है। कांग्रेस देश की जनता की आवाज के लिए हमेशा लड़ेगी, इसके लिए कोई भी कीमत कांग्रेस पार्टी चुकाने का तैयार है।

Related Story

Test Innings
Australia

469/10

4

India

296/10

Australia lead India by 296 runs with 6 wickets remaining

RR 3.87
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!