पलामू में फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 May, 2021 01:58 PM

dead body of 25 year old youth found hanging in palamu

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सुशीगंज से एक युवक का शव उसके घर से फंदे से लटका बरामद किया गया है। मृतक युवक की पहचान राजू भुइयां (25) के रूप में की गई है। वह मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था। घटना के समय घर में कोई मौजूद...

 

डालटनगंजः झारखंड में पलामू जिले में छतरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सुशीगंज से एक युवक का शव उसके घर से फंदे से लटका बरामद किया गया है।

मृतक युवक की पहचान राजू भुइयां (25) के रूप में की गई है। वह मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। राजू की पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी, जबकि उसका पिता शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

सूत्रों ने बताया कि प्रथम द्दष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!