दीपक प्रकाश ने कहा- बंगाल में गुंडों को राजनैतिक संरक्षण देना बंद करे ममता दीदी

Edited By Nitika, Updated: 07 May, 2021 12:04 PM

deepak holds mamta responsible for violence in bengal

बंगाल में हो रहे हिंसा को लेकर भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने ममता बनर्जी को जिम्मेवार ठहराया है और कहा है कि प्रायोजित हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही।

 

रांचीः बंगाल में हो रहे हिंसा को लेकर भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने ममता बनर्जी को जिम्मेवार ठहराया है और कहा है कि प्रायोजित हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही।

दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमले से स्पष्ट है कि, इन दंगाइयों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। ममता दीदी सबकुछ आंखें मूंद देख रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केंद्रीय मंत्री पर हमला हुआ है उससे बंगाल की स्थिति समझा जा सकता है। बंगाल अंगारे पर जल रहा है इसे बुझाने के बजाए राजनैतिक पेट्रोल डाला जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर हमला किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया जा रहा है। हजारों के खिलाफ हमले हुए हैं। सैकड़ो बहनों के साथ दुष्कर्म व दुर्व्यवहार किया जाना मानवता व लोकतंत्र की हत्या है। इन घटनाओं पर दीदी की चुप्पी दुर्भाग्यजनक है।

वहीं भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ममता दीदी गुंडों को संरक्षण देना बंद करें। यह लोग एक दिन बंगाल को जला देंगे। बंगाल की संस्कृति में इस प्रकार से हो रहे हमले एक दाग की तरह है। बंगाल की मां माटी मानुष इसे कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ऐसे गुंडों को पाल रखी है जो अपने विपक्ष में किसी को देखने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे भी दुर्भाग्य यह है कि विपक्ष में बैठे लोग भी लोकतंत्र की हत्या को टुकटुकी लगा कर देख रहे हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!