Edited By Khushi, Updated: 22 Feb, 2024 12:35 PM

झारखंड के रांची (Ranchi) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक दंपति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे दंपति की मौत हो गई।
Ranchi: झारखंड के रांची (Ranchi) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक दंपति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे दंपति की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपराधियों ने दंपती पर चलाई कई गोलियां
मामला जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र में ओझा मार्केट के पास जनक नगर का है। बताया जा रहा है कि बिरसा उरांव नामक युवक शाम में अपने घर लौटा था और उसकी पत्नी घर के बाहरी हिस्से में खाना बना रही थी। इस दौरान बाइक सवार 2 अपराधी पहुंचे और दंपती पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद से पुलिस अपराधियों के पकड़ने के लिए जुट गई है। अपराधियों को सीसीटीवी में देखा गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हमलावर अपराधियों की पहचान में जुटी है। पंडरा पुलिस ने दोनों अपराधियों के फोटो जिले के सभी थानों को भेजे हैं, ताकि उनकी पहचान की जा सके।
बताया जा रहा है कि मृतक बिरसा उरांव हत्या के एक मामले में जेल से सजा काटकर कुछ दिनों पहले ही बाहर निकला था। बिरसा ने 3 शादियां की थीं। बिरसा आपराधिक किस्म का रहा है। पंडरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप बिरसा पर लगा था। पुलिस ने बिरसा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 9 साल तक जेल में रहने के बाद डेढ़ महीने पहले ही वह बाहर निकला था। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे कोई रंजिश या जमीन का विवाद हो सकता है। इसके अलावा बिरसा उरांव का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।