CM हेमंत से दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, पंडाल में सपरिवार आने का दिया निमंत्रण

Edited By Khushi, Updated: 29 Sep, 2024 10:45 AM

durga puja committee delegation met cm hemant invited him

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विभिन्न पूजा पंडालों में सपरिवार पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा दुर्गा पूजा की तैयारियों से संबंधित बिंदुवार जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार की ओर से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति सहयोग की अपेक्षा रखती है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि आपके नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों को प्रशासन की ओर से हरसंभव पूरा सहयोग मिलता रहा है।

मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति सहित विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के साथ सदैव खड़ी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन का पूरा सहयोग पूजा समितियों को मिलेगा। मौके पर मुख्यमंत्री ने रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के संयोजक अजीत सहाय, उप संयोजक (अध्यक्ष, झारखंड गौ सेवा आयोग) राजीव रंजन प्रसाद, सहसंयोजक जयसिंह यादव, अध्यक्ष चंचल चटर्जी, वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू सहित अशोक यादव, नितिन जय यादव, अमरनाथ साहू, संजय सिन्हा गोपू, रमेश सिंह, संजय मिनोचा, सागर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!