पूर्व CM अर्जुन मुंडा के बड़े भाई का निधन, टाटा मोटर्स अस्पताल में ली अंतिम सांस, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Edited By Khushi, Updated: 03 Dec, 2024 01:15 PM

former cm arjun munda s elder brother passes away

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का आज यानी मंगलवार को जमशेदपुर टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया।

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का आज यानी मंगलवार को जमशेदपुर टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि भीमसेन मुंडा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस दौरान भीमसेन मुंडा का जमशेदपुर टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर सीएम हेमंत सोरेन, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शोक व्यक्त किया है।

भीमसेन मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में सीएम ने लिखा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा के निधन की सूचना मिलने से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!