"मैं राहुल गांधी को चेतावनी देता हूं कि BJP के होते देश में अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा", पलामू में गरजे अमित शाह

Edited By Khushi, Updated: 09 Nov, 2024 03:01 PM

i warn rahul gandhi that minorities will not get reservation

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड दौरे पर हैं। पलामू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं यहां से राहुल गांधी को चेतावनी देना चाहता हूं। जब तक भारतीय जनता पार्टी है, इस देश में अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा।

पलामू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड दौरे पर हैं। पलामू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं यहां से राहुल गांधी को चेतावनी देना चाहता हूं। जब तक भारतीय जनता पार्टी है, इस देश में अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा।

"हम कभी भी किसी धर्म विशेष को आरक्षण नहीं दे सकते"
अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण की बात करती है। संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। हम कभी भी किसी धर्म विशेष को आरक्षण नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उलेमाओं के एक समूह ने उन्हें (कांग्रेस) एक ज्ञापन दिया था कि मुसलमानों को 10 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इसमें आपकी मदद करेंगे। शाह ने कहा कि मैं झारखंड की जनता से पूछने आया हूं कि अगर मुसलमानों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा तो किसका आरक्षण कम हो जायेगा पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की संख्या कम हो जाएगी। मैं यहां से राहुल गांधी को चेतावनी देना चाहता हूं कि राहुल बाबा, आपके मन में जो भी साजिश है, जब तक भारतीय जनता पार्टी है, इस देश में अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा।

"सबसे भ्रष्ट सरकार झारखंड के अंदर"
अमित शाह ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार कहीं पर है तो वो झारखंड के अंदर है। किसी ने 350 करोड़ एक साथ देखा है क्या। एक कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ पकड़ा गया। उसको गिनने के लिए 27 मशीनें लाई गई। सारी मशीनें थक गई। आलमगीर आलम के घर से 30 करोड़ पकड़ा गया। मगर हेमंत जी कुछ नहीं करते। कांग्रेस पार्टी कुछ नहीं करती। आज मैं पूछने आया हूं ये पैसा किसका है। ये पैसा झारखंड के युवाओं का है। आप पुष्पा देवी जी को जिता दो मैं आपको बताता हूं कि जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है उसको उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी। भ्रष्टाचार करने वालो की जगह नरेंद्र मोदी जी के शासन में जेल के पीछे है। जिन्होंने गरीब का पैसा अपने घर में डाला है। जिन्होंने युवाओं का पैसा अपने घर में डाला है।

"भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठिए झारखंड के युवाओं की नौकरी नहीं खा पाएंगे"
शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन दिया नहीं। हम युवाओं को 2000 बेकारी भत्ता देने का काम करेंगे। हम हर साल 1 लाख 5 साल में पांच लाख रोजगार पैदा करेंगे और 2 लाख 87 हजार पारदर्शी तरीके से भरने का काम करेंगे। हेमंत सरकार ने इतने पेपर लीक कराए। इन्होंने भर्ती के नाम पर झारखंड के युवाओं को मौत के घाट उतार दिया। 17 युवाओं की मौत हो गई। सीएम के चेहरे पर एक जू नहीं रेंगा। मैं आज कहने आया हूं हम पारदर्शी तरीके से दो लाख 87 हजार युवाओं को नौकरी देने का वादा करते हैं। जिन्होंने पेपर लीक किया है वो समझते हैं कि बच गये। जबकि वह बच नहीं गये हैं। शाह ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही उन सबको पकड़कर जेल के सलाखों को पीछे भेजा जाएगा। घुसपैठिए झारखंड की युवाओं की नौकरी खा जा रहे हैं। आप भाजपा की सरकार बना दो। सरहद के उस पार से परिंदा भी पैर नहीं फैला पाएगा हम ऐसी सरकार बनाएंगे। भाजपा की सरकार बनने के बाद मेरे झारखंड के युवाओं की नौकरी नहीं खा पाएंगे। ये जो भूमि हड़प रहे हैं हम कानून बनाकर वो जमीन भी वापस ले लेंगे। रोटी, बेटी, माटी की सुरक्षा भाजपा करेगी। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!