झारखंड पार्टी (एनोस गुट) 6 लोकसभा सीट पर लड़ेगी चुनाव, 3 सीटों के प्रत्याशियों का किया ऐलान

Edited By Khushi, Updated: 14 Apr, 2024 02:23 PM

jharkhand party enos faction will contest elections

पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यछ एनोस एक्का की अध्ययता में संपन्न हुई बैठक में पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में 6 लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

Ranchi: रांची में झारखंड पार्टी एनोस गुट की संसदीय समिति की बैठक हुई। पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यछ एनोस एक्का की अध्ययता में संपन्न हुई बैठक में पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में 6 लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

बैठक के उपरांत 3 लोकसभा सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चाईबासा लोकसभा से चित्रसेन सिंकू, हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा, चतरा से दर्शन गोंझु चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी लोहरदगा, राजमहल, खूंटी से भी चुनाव लड़ेगी। इन लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जायेगी।

झामुमो विधायक लॉबिन हेम्ब्रम के चुनाव लड़ने पर पार्टी ने कहा कि यदि वे चुनाव लड़ते है तो पार्टी लॉबिन हेम्ब्रम को समर्थन करेगी। लोबिन हेंब्रम जल जंगल जमीन की बात करने वाले हैं। पार्टी ने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों के साथ हमारी बातचीत चल रही है। एक-एक कर निर्णय लिया जाएगा। यहां सिर्फ लूट की राजनीति चल रही है। हम लोकतांत्रिक पार्टी के हैं। अपनों को अधिकार दिला सके इस कारण चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!