JMM विधायक की लोगों से अपील- कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में करें सहयोग

Edited By Nitika, Updated: 22 Apr, 2021 10:19 PM

jmm mla appeals to people

झामुमो के नेता और दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने राज्य वासियों का कोराना संक्रमण के बढते चेन को रोकने के लिए सरकार के जारी निर्देशों का अनुपालन करने का आह्वान करते हुए कहा है कि राज्य सरकार और प्रशासन आमलोगों तक सभी आवश्यक सुविधा पहुंचाने के लिए...

 

दुमकाः झामुमो के नेता और दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने राज्य वासियों का कोराना संक्रमण के बढते चेन को रोकने के लिए सरकार के जारी निर्देशों का अनुपालन करने का आह्वान करते हुए कहा है कि राज्य सरकार और प्रशासन आमलोगों तक सभी आवश्यक सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए दुमका सहित पूरे राज्य में एक सप्ताह का स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। यह स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह 22 अप्रैल को सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका है और 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। लॉकडाउन जैसी सख्ती इस बार देखने को नहीं मिलेगी। सरकार ने आमजन की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आमलोगों की आजीविका एवं जीवन को लॉकडाउन की शर्तों में कुछ ढील दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!