रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का बदला लुक,  नया कलर तिरंगे से प्रेरित

Edited By Khushi, Updated: 12 Jul, 2024 04:26 PM

look of ranchi howrah vande bharat train changed

रांची और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब न्यू लुक में नजर आएगी।।नए लुक में टाटानगर पहुंचे इस ट्रेन के साथ सेलफी के लिए यात्रियों की भीड़ जुट गई।  पहले जहाँ यह ट्रेन सफेद और नीले रंग की थी, वहीं अब इसका नया रंग ऑरेंज और ग्रे है, जो...

जमशेदपुरः रांची और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब न्यू लुक में नजर आएगी।।नए लुक में टाटानगर पहुंचे इस ट्रेन के साथ सेलफी के लिए यात्रियों की भीड़ जुट गई।  पहले जहाँ यह ट्रेन सफेद और नीले रंग की थी, वहीं अब इसका नया रंग ऑरेंज और ग्रे है, जो देखने में काफी मनमोहक लग रहा है एवं तिरंगे से प्रेरित है । ट्रेन के अंदर भी कई  चेंज किए गए हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

ट्रेन के इंटीरियर में कई  चेंज
ट्रेन में रंग के साथ ही अंदर के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए है। सीटों को और आरामदायक बनाया गया है और हर सीट पर दो मोबाइल चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। शौचालयों को भी नया रूप दिया गया है। केसरिया रंग वाली इस वंदे भारत ट्रेन के रैक को अभी फिलहाल ट्रायल के तौर पर अपनाया जाएगा। यदि सब ठीक-ठाक रहा तो रैक को बढ़ाया जाएगा।

रांची से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे होगी रवाना
रांची से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20898) सुबह 6 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में, हावड़ा से यह ट्रेन (ट्रेन नंबर 20897) दोपहर 2.35 बजे चलेगी और रात 10 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे रांची से रवाना होगी और 6.53 बजे मुरी पहुंचेगी। 2 मिनट के स्टॉप के बाद, यह ट्रेन 6.55 बजे मुरी से रवाना होगी और 7.19 बजे कोटशिला पहुंचेगी। कोटशिला से 7.20 बजे चलकर यह ट्रेन 7.53 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। 2 मिनट रुकने के बाद, यह ट्रेन 7.55 बजे पुरुलिया से रवाना होगी और 8.39 बजे चांडिल पहुंचेगी। चांडिल से 8.40 बजे चलकर यह ट्रेन 9.23 बजे टाटानगर पहुंचेगी। 5 मिनट रुकने के बाद, यह ट्रेन 9.28 बजे टाटानगर से रवाना होगी और 11.13 बजे खड़गपुर पहुंचेगी। 2 मिनट रुकने के बाद, यह ट्रेन 11.15 बजे खड़गपुर से रवाना होगी और दोपहर 1.10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

हावड़ा से दोपहर 2.35 बजे रवाना होगा
ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस अब हावड़ा से दोपहर 2.35 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह शाम 4.08 बजे खड़गपुर पहुंचेगी और शाम 4.10 बजे रवाना होगी। ट्रेन शाम 5.45 बजे टाटानगर पहुंचेगी और शाम 5.50 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह शाम 6.40 बजे चांडिल पहुंचेगी और शाम 6.41 बजे रवाना होगी। पुरुलिया में शाम 7.23 बजे आगमन और शाम 7.25 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद ट्रेन कोटशिला आएगी, जहां यह रात 8.04 बजे पहुंचेगी और 8.05 बजे रवाना होगी। मुरी रात 8.25 बजे ट्रेन का स्वागत करेगी और 8.27 बजे इसे विदा करेगी। अंत में, हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस रात 10 बजे रांची पहुंचेगी

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!