झारखंड में मानसून की रफ्तार हुई कम, कुछ इलाकों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jul, 2024 02:11 PM

monsoon speed slows down in jharkhand

रांचीः झारखंड में मानसून की सक्रियता में कमी नजर आ रही है। राजधानी में लगभग 72 घंटों में बारिश नहीं हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में भारी बारिश समेत बिजली गिरने की आशंका जताई है।राज्य के कुछ इलाकों में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी...

रांचीः झारखंड में मानसून की सक्रियता में कमी नजर आ रही है। राजधानी में लगभग 72 घंटों में बारिश नहीं हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में भारी बारिश समेत बिजली गिरने की आशंका जताई है।राज्य के कुछ इलाकों में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जगहों पर आसमान में काले बादल नजर आते हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। राज्य के कई जिलों में मौसम का यही हाल है।

PunjabKesari

राज्य में बीते दिन यानी सोमवार के मौसम पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 36.3 डिग्री सरायकेला में और सबसे कम तापमान 23.6 डिग्री रांची में दर्ज किया गया। राज्य में कई जगह पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। 

PunjabKesari

मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान से आज यानी 9 जुलाई को राजधानी समेत पूरे राज्य में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। यह स्थिति 11 जुलाई तक बने रहने के संकेत दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!