सिमडेगा: पुलिस ने लूट के मामले में 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार, नकदी सहित कई सामान बरामद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Jul, 2021 05:50 PM

police arrested 3 criminals in robbery case

उल्लेखनीय है कि कोलेबिरा गांगुटोली मेन रोड स्थित हरदीबेडा रुड़की नदी के निकट 16 जुलाई की रात अपराधियों द्वारा तीन डंफर, एक चार पहिया, और एक मोपेड सवार से मोपेड समेत हजारों रुपए की लूटपाट की गई थी। इस संबंध में पीड़ितों द्वारा कोलेबिरा थाना में अज्ञात...

सिमडेगाः झारखंड में सिमडेगा जिला पुलिस ने लूट के मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर अनूप तोपनो, रेयाडन डांग और रोहित कोंगाड़ी को गिरफ्तार किया किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 1800 रुपए, मोबाइल और एक पर्स बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि कोलेबिरा गांगुटोली मेन रोड स्थित हरदीबेडा रुड़की नदी के निकट 16 जुलाई की रात अपराधियों द्वारा तीन डंफर, एक चार पहिया, और एक मोपेड सवार से मोपेड समेत हजारों रुपए की लूटपाट की गई थी। इस संबंध में पीड़ितों द्वारा कोलेबिरा थाना में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!