सिमडेगा से पुलिस ने बरामद किया 40 किलोग्राम गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 19 Jul, 2021 01:38 PM

police recovered 40 kg ganja from simdega

सूचना के आधार पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। डॉ. तबरेज ने बताया कि अभियान के दौरान ठेठईटांगर थाना अंतर्गत बोलबा मोड़ के निकट दो संदिग्ध वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई। हालांकि, इस क्रम में वाहन सवार एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने...

 

सिमडेगाः झारखंड में सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 40 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शम्स तबरेज ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओडिशा से दो वाहनों के जरिए भारी मात्रा में गांजा गढ़वा जिले से बिहार होते हुए नेपाल ले जाने की तैयारी है।

सूचना के आधार पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। डॉ. तबरेज ने बताया कि अभियान के दौरान ठेठईटांगर थाना अंतर्गत बोलबा मोड़ के निकट दो संदिग्ध वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई। हालांकि, इस क्रम में वाहन सवार एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उक्त व्यक्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में बौध ओडिशा निवासी संजीत सागर, गढ़वा निवासी आलोक तिवारी और तीसरा सिवान (बिहार) निवासी राजीव रंजन शामिल है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तलाशी के दौरान सफेद प्लास्टिक के दो बैग से 40 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!