13 hours ago
15 hours ago
17 hours ago
1 day ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
CM हेमंत से Ranchi दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, सपरिवार पंडाल में आने का दिया निमंत्रण
Edited By Khushi, Updated: 18 Sep, 2024 10:41 AM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है, इस निमित्त विभिन्न पूजा पंडालों की तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री सोरेन से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आग्रह किया कि दुर्गा पूजा के आयोजन में लगातार राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का सहयोग पूजा समितियों को प्राप्त होता रहा है, इस वर्ष भी आपके नेतृत्व में राज्य सरकार से पूजा समितियों को सहयोग की काफी अपेक्षाएं हैं। मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों में भ्रमण कर मां दुर्गा के दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। मौके पर रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पुराना विधानसभा मैदान में पहली बार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल की स्थापना के लिए एचईसी से भूमि आवंटित कराई गई है, परंतु जिला प्रशासन से अनुमति नहीं लिए जाने के कारण पूजा के आयोजन में थोड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से अपनी भावना व्यक्त करते हुए वहां दुर्गा पूजा आयोजन की अनुमति मांगी तथा आग्रह किया कि पूजा के आयोजन में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन सहयोग करे। बता दें कि पुराने विधानसभा परिसर में जारी दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर गतिरोध अब समाप्त हो गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने इसके लिए अनुमति दे दी है। हेमंत सोरेन ने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल से हामी भरते हुए दुर्गा पूजा को लेकर अपने पूरे सहयोग की बात कही।
10 लाख का इनामी PLFI सुप्रीमो गिरफ्तार, संगठन को बड़ा झटका
जेल में दरिंदगी! महिला कैदी के गर्भवती होने पर हाईकोर्ट सख्त, मेडिकल रिपोर्ट पेश करने का दिया...
USD $
13/06/2026 02:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बच्चों की कही हुई कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। साझेदारी का व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। बिज़नेस में भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। बेरोज़गार लोगों को जॉब ऑफर आ सकते हैं।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा होने के संकेत हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिज़नेस करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। युवा कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो माता-पिता से बात कर सकते हैं। नवविवाहित जोड़ा घूमने जा...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय बाद किसी खास से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में आपके व्यवहार की तारीफ हो...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes