रांची: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राजीव रंजन सिंह को किया गिरफ्तार, 50 से अधिक मामलों में था वांछित

Edited By Harman, Updated: 12 Oct, 2024 08:53 AM

ranchi police arrested history sheeter rajiv ranjan singh

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हार्डकोर अपराधी राजीव रंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अपराधी के पास से देसी पिस्टल बरामद किया गया है।

रांची: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हार्डकोर अपराधी राजीव रंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अपराधी के पास से देसी पिस्टल बरामद किया गया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर राजीव रंजन सिंह रांची में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने मोरहाबादी सब्जी बाजार के पास से हिस्ट्रीशीटर राजीव रंजन सिंह को हथियार के साथ दबोच लिया। पकड़े गये अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल, 6 जिंदा गोली एवं 2 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया।

साथ ही पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार राजीव रंजन सिंह 16 की उम्र से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। अब तक दर्जनों से ज्यादा बार जेल जा चुका है। कई मामलों में फरार भी चल रहा है। इसके खिलाफ  हत्या, लूट, डकैती समेत हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में रांची के विभिन्न स्थानों में 50 से अधिक मामले दर्ज किया जा चुके हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!