रालोजपा ने हेमंत सोरेन से नियुक्तियों का सिलसिला जल्द शुरू करने का किया अनुरोध

Edited By Nitika, Updated: 20 Mar, 2023 01:19 PM

rljp requested cm to start the process of appointments

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नियुक्तियों का सिलसिला जल्द शुरू करने का अनुरोध किया।

 

रांचीः राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नियुक्तियों का सिलसिला जल्द शुरू करने का अनुरोध किया।

अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षाओं के आयोजन से परीक्षाफल प्रकाशन और नियुक्ति पत्र जारी होने के बीच कोई क़ानूनी पेंच ना फंसे, कील-कांटा दुरुस्त हो, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। युवा रोज़गार चाहते हैं, रोज़गार देने की नीयत सही होगी तो नतीजा सही होगा, नीतिगत मसले सुलझ जाएंगे। राजकुमार राज ने कहा झारखंड राज्य में मेरी जानकारी में हजारों पद रिक्त हैं पर नियोजन नीति स्थानीय नीति और 1932 के खतियान के चक्कर में ना स्थानीय लोगों को और अन्य लोगों की भी नियुक्तियां नहीं हो पा रही है ऐसे में आपके द्वारा की गई नियुक्तियों की घोषणा सिर्फ घोषणा मात्र रह जाएगी।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति झारखंड प्रदेश मुख्यमंत्री से विनम्र आग्रह करती है कि झारखंड के बेरोजगारों के भविष्य का ध्यान रखते हुए नियुक्तियों का सिलसिला जल्द प्रारंभ किया जाए।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!