रालोजपा ने प्रदेश अध्यक्ष विकास रंजन सिंह को 6 वर्षों के लिए पार्टी से किया बर्खास्त

Edited By Diksha kanojia, Updated: 19 Jun, 2022 11:47 AM

rljp sacks state president vikas ranjan singh from party for 6 years

रालोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर झारखंड इकाई के अध्यक्ष विकास रंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है तथा तत्काल प्रभाव से प्रदेश एवं जिला...

 

रांचीः राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष विकास रंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह को संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण अविलंब प्रभाव से पार्टी से छह वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया है।

रालोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर झारखंड इकाई के अध्यक्ष विकास रंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है तथा तत्काल प्रभाव से प्रदेश एवं जिला समितियों को भंग कर दिया गया है। राज ने बताया कि शीघ्र नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!