करोड़ों भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है श्री राम मंदिर भूमि पूजनः दीपक प्रकाश

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Aug, 2020 03:41 PM

statement of deepak prakash

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को कहा कि शताब्दियों तक करोड़ों भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है कि अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि स्थल पर भव्य मंदिर का भूमिपूजन हुआ है। यह भारत की सांस्कृतिक पुन:स्थापना है।

रांचीः झारखंड भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को कहा कि शताब्दियों तक करोड़ों भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है कि अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि स्थल पर भव्य मंदिर का भूमिपूजन हुआ है। यह भारत की सांस्कृतिक पुन:स्थापना है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि अखिल ब्रह्मांड के नायक भगवान राम भारत के कण कण में व्याप्त हैं। राम और भारत एक दूसरे के पर्याय हैं। राम के अस्तित्व के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और चेतना हैं राम। प्रत्येक भारतीय का जीवन जन्म से मृत्यु तक राम से जुड़ा है। सत्य और न्याय राम के आदर्श हैं। इसलिए राम सबके प्रिय और सब राम के हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस ऐतिहासिक शुभ दिन के लिए प्रदेश भाजपा एवं झारखंड की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि रामजन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा कार्यालय को रोशनी से जगमग किया गया। शाम को संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यालय में घी के दीये जलाए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालय में दीप जलाकर खुशियां मनाई। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने अपने आवास पर दीया जलाकर खुशियां मनाईं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!