हेमंत सोरेन ने कहा- जीवाश्म ब्रह्मांड की रचना के इतिहास को अपने में समेटे हुए हैं

Edited By Nitika, Updated: 01 Jul, 2022 11:39 AM

statement of hemant soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जीवाश्म ब्रह्मांड की रचना के इतिहास को अपने में समेटे हुए हैं और धरती पर जीवों के आगमन के काल के अध्ययन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

 

साहिबगंजः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जीवाश्म ब्रह्मांड की रचना के इतिहास को अपने में समेटे हुए हैं और धरती पर जीवों के आगमन के काल के अध्ययन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
PunjabKesari
हेमंत सोरेन ने मंडरो में विश्वस्तरीय जीवाश्म पार्क तथा फॉसिल्स म्यूजियम-सह-ऑडिटोरियम का उद्घाटन करने के दौरान यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने जीवाश्म पार्क का उद्घाटन करते हुए कहा कि इसकी मदद से यह पता लगाया जा सकेगा कि धरती की उत्पत्ति कैसे हुई? मानव और अन्य जीवों की रचना का क्या आधार था? किस तरह मानव जीवन का विकास होता चला गया? उन्होंने कहा कि मंडरो-राजमहल की पहाड़ियों का इतिहास इसकी गवाह हैं।
PunjabKesari
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडरो की पहाड़ियों, पेड़ों और चट्टानों का इतिहास उतना ही पुराना है जितना धरती पर जीवों के आगमन काल का इतिहास है। उन्होंने कहा कि यह जीवाश्म पार्क न सिर्फ पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि भूगर्भ शास्त्रियों और विद्यार्थियों के शोध को भी नई दिशा देगा।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!