जनता के सरोकार से जुड़कर काम करना ही सच्ची राजनीति: सुदेश कुमार महतो

Edited By Nitika, Updated: 04 Dec, 2023 11:31 AM

statement of sudesh kumar mahato

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि जनता के सरोकार से जुड़कर काम करना ही सच्ची राजनीति है। महतो ने कहा कि राजनीति का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है।

 

रांचीः आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि जनता के सरोकार से जुड़कर काम करना ही सच्ची राजनीति है। महतो ने कहा कि राजनीति का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है।

आजसू पार्टी ने हमेशा जनहित में काम करना चुना है। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करें। रांची जिले में 10 हजार पिलर मेंबर खड़े करने का है। सभी साथी मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करें। राजाउलातु में आयोजित रांची जिला समिति की बैठक में उन्होंने ये बातें कही। बैठक में रांची जिला के सभी केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, अनुषांगिक इकाई के सदस्य, जिला समिति के सदस्य एवं महिला इकाई, जिला परिषद के सभी सदस्य,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड समिति के अध्यक्ष, सचिव आदि उपस्थित रहें।

इस दौरान कई विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गांव के निचले इकाई को मजबूत करना हमारा मूल कर्त्तव्य है। संगठन विस्तार के लिए सभी पूरी निष्ठा से जुड़ें और जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके प्रति ईमानदारी से काम करें। हमें जनता के बीच रहकर उनके सुख दु:ख का साथी बनना है और उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद करने का काम करना है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!