पलामू में दो दोस्तों ने एक साथ की आत्महत्या, जांच जारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Jan, 2022 12:46 PM

two friends commit suicide together in palamu investigation continues

पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्तों की पहचान ड्डू भुइयां (16) और रामजन्म भुइयां (20 वर्ष) के तौर पर हुयी है। थानेदार रंजीत प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे लेकिन इस घटना के कारण के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।

मेदिनीनगरः पलामू जिले के नौडीहा बाजार थानान्तर्गत सिंघना गांव में मंगलवार को दो दोस्तों ने पेड़ से लटक कर एक साथ आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्तों की पहचान ड्डू भुइयां (16) और रामजन्म भुइयां (20 वर्ष) के तौर पर हुयी है। थानेदार रंजीत प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे लेकिन इस घटना के कारण के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।

उन्होंने बताया कि फांसी एक आम के पेड़ से लगायी गयी थी। रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!