दुमका: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकल सवार 2 लोगों की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Feb, 2021 04:31 PM

unknown vehicle hit by 2 motorcycle riders

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सरसडंगाल गांव के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से...

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सरसडंगाल गांव के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोग जब घायल युवक को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट ले जा रहे थे। इसी क्रम में बीच रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सफरूद्धीन मियां और सरफराज अंसारी के रुप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!