Vidhan Sabha Election 2024: धनबाद में एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस में होगा घमासान।। Dhanbad vidhansabha seat

Edited By Khushi, Updated: 21 Oct, 2024 12:35 PM

vidhan sabha election 2024 once again there will be a fight between bjp

धनबाद विधानसभा सीट पर 2019 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट राज कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। राज कुमार सिन्हा एक लाख बीस हजार सात सौ 73 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे।

धनबाद: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में धनबाद सीट बेहद महत्‍वपूर्ण मानी जाती है। यह इलाका कोयले की खदानों के लिए मशहूर है। धनबाद को कोयला खदानों के कैपिटल के तौर पर भी जाना जाता है। इस विधानसभा सीट पर चुनाव में बार-बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होती रही है। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी कैंडिडेट पशुपतिनाथ सिंह विधायक चुने गए थे तो 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां बाजी पलट दी और कांग्रेस कैंडिडेट मन्‍नान मलिक ने बीजेपी को शिकस्त दे दिया था, लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर यहां से ’कमल’ का फूल खिला दिया था और राज कुमार सिन्‍हा ने मन्नान मलिक को मात दे दिया था।

PunjabKesari

2019 में भी धनबाद सीट पर बीजेपी कैंडिडेट राज कुमार सिन्हा ने जीत का सिलसिला कायम रखा। 2024 के चुनाव में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं धनबाद विधानसभा सीट पर 2019 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट राज कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। राज कुमार सिन्हा एक लाख बीस हजार सात सौ 73 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक 90 हजार एक सौ 44 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह दो हजार आठ सौ 52 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2014 के विधानसभा चुनाव में धनबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट राज सिन्हा ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट राज सिन्हा ने 1लाख 32हजार 91 वोट हासिल किया। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक 79 हजार 94 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट राज सिन्हा ने कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक को महज 52 हजार 997 वोटों की बड़ी मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं जेवीएम कैंडिडेट रमेश कुमार राही, 4 हजार 195 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में धनबाद सीट से कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक ने 55हजार 641 वोट हासिल की थी। वहीं बीजेपी कैंडिडेट राज कुमार सिन्हा को 54हजार 751 वोट मिला था। इस तरह से कांग्रेस कैंडिडेट मन्नान मलिक ने बीजेपी कैंडिडेट राज कुमार सिन्हा को महज 890 वोटों की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट नीरज सिंह, 17 हजार 801 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

धनबाद सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है। कभी यहां से बीजेपी के कैंडिडेट जीत हासिल करते हैं तो कभी कांग्रेस कैंडिडेट के हाथ जीत लगती है, लेकिन इस बार किस पार्टी को जनता मुकुट पहनाएगी ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!