बिहार चुनाव से पहले पुलिस ने चलाया जांच अभियान, वाहन से जब्त किए 1.11 करोड़

Edited By Nitika, Updated: 07 Oct, 2020 10:37 AM

1 11 crore seized during vehicle search

बिहार के दरभंगा जिले के बिशनपुर थाना और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने जटमलपुर के पास बने नाके पर तलाशी के दौरान मंगलवार को स्कॉर्पियो कार से एक करोड़ 11 लाख 9 हजार 150 रुपए बरामद किए।

 

दरभंगाः बिहार के दरभंगा जिले के बिशनपुर थाना और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने जटमलपुर के पास बने नाके पर तलाशी के दौरान मंगलवार को स्कॉर्पियो कार से एक करोड़ 11 लाख 9 हजार 150 रुपए बरामद किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की सीमा को सील कर विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में बिशनपुर थाना क्षेत्र में पड़ोसी जिले समस्तीपुर की ओर से आ रहे उक्त वाहन की तलाशी लिए जाने पर यह राशि बरामद की गई।

वहीं इस सिलसिले में कार सवार एक व्यक्ति रोहित खांडेवाल और चालक संतोष पासवान को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किए जाने पर राशि के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नही किए जाने और न ही संतोषप्रद जबाब दिए जाने पर राशि के कालाधन होने की आशंका के तहत जिला खर्च निगरानी सेल के अधिकारियों और आयकर विभाग को सूचित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!