बिहार में दर्दनाक हादसाः पुल से नीचे गिरी बारातियों से भरी कार, झारखंड के 5 युवकों की मौत

Edited By Nitika, Updated: 15 May, 2022 11:27 AM

5 people died in road accident

बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह नदी में कार के गिर जाने से 5 बारातियों की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए।

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह नदी में कार के गिर जाने से 5 बारातियों की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए।

PunjabKesari
 

पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने यहां बताया कि रविवार तड़के तोल ग्राम पंचायत के बाघी गांव से एक बारात में शामिल होने के बाद कार पर सवार सात लोग झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर लौट रहे थे। इस दौरान एक पुल के निकट कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार पर सवार 5 बाारती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। सभी मृतक एवं घायल पलामू जिले के छतरपुर के रहने वाले हैं और सभी की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है । उन्होंने बताया कि घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

PunjabKesari

वहीं मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार, संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार के रूप में की गई है। घायलों में गुंजन कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर कार को जप्त कर लिया है। शवों को पोस्टमॉटर्म के लिये औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!