अजब-गजब... मंडप एक, दूल्हा एक पर दुल्हनें 2, झारखंड में एक दूल्हे ने की 2 दुल्हनों से शादी

Edited By Nitika, Updated: 22 Jun, 2022 02:46 PM

a groom married 2 brides in jharkhand

मंडप एक, दूल्हा एक पर दुल्हनें 2 और दोनों दुल्हनों से हुई एक ही दूल्हे की शादी। यह अनोखी शादी झारखंडके लोहरदगा जिले से देखने को मिली है। खास बात यह है कि यह शादी घर, परिवार और समाज की सहमति से हुई है।

 

लोहरदगाः मंडप एक, दूल्हा एक पर दुल्हनें 2 और दोनों दुल्हनों से हुई एक ही दूल्हे की शादी। यह अनोखी शादी झारखंडके लोहरदगा जिले से देखने को मिली है। खास बात यह है कि यह शादी घर, परिवार और समाज की सहमति से हुई है। वहीं मौके पर मौजूद बड़े बुजुर्गों ने दूल्हे और दोनों गुल्हनों को आशीर्वाद दिया। |

दरअसल, यह मामला लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड का है, जहां के भंडरा गांव में संदीप उरांव रहते हैं। वो 2 युवतियों से प्रेम करते हैं। धनामुंजी गांव में पहने वाली कुसुम लकड़ा से संदीप का 3 साल से प्रेम-प्रसंग था। कुसुम लकड़ा शादी से पहले ही संदीप के बच्चे की मां बन चुकी है। शादी के मौके पर इनका बच्चा वहीं पर खेलकूद रहा था।

वहीं दुल्हन बनी दूसरी युवती बड़ू के पतरातू महतो टोली की रहने वाली स्वाति कुमारी है। साल भर पहले बंगाल के ईंट-भट्ठे पर साथ काम करते हुए स्वाति और संदीप में प्रेम पनपा। 2 युवतियों से चल रहे प्रेम-प्रसंग के कारण कई बार विवाद भी हुआ। गांव के सामने बात आती रही। आखिरकार बंडा गांव में ग्रामीणों ने बैठकर तय किया कि इन दोनों युवतियों की शादी संदीप से करवा दी जाए। इस फैसले के बाद दोनों युवतियों की शादी संदीर से करवा दी गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!