Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Mar, 2024 06:05 PM
राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन (Grand Alliance) की जन विश्वास महारैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन (Grand Alliance) की जन विश्वास महारैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला।
"डबल इंजन की सरकार ने दी बेरोजगारी"
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश 80 हराओ का नारा दे रहा है तो बिहार भी पीछे नहीं है। 40 हराओ का नारा यहां से भी निकलकर जा रहा है। यूपी और बिहार मिलकर 120 सीट हरा देंगे तो भाजपा का क्या होगा? 120 हटाओ देश बचाओ। अखिलेश ने कहा कि 2024 में संविधान मंथन होने जा रहा है। एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी ओर वो लोग है, जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं। डबल इंजन की सरकार ने बेरोजगारी दी है। मुझे खुशी है कि बिहार में तेजस्वी यादव ने नौकरियां दी और रोजगार भी दिए। तेजस्वी ने 3 लाख लोगों को नौकरी दी।
परिवारवाद के आरोप पर यादव ने कहा कि यह आरोप लगाने वालों को कहना चाहता हूं कि बीजेपी संकल्प ले कि किसी परिवार वाले को टिकट नहीं देंगी और ना किसी परिवार वाले से वोट मांगेंगी। अखिलेश ने कहा कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यह जो जोश दिख रहा है यही बिहार में परिवर्तन लाएगा। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कैंडिडेट की पहली सूची जारी की है। इस पर अखिलेश ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की गयी है, उसमें बिहार बाहर है। लिस्ट में बिहार नहीं है, इसलिए बिहार से वो बाहर जाने वाले हैं, यूपी वाले भी बाहर जाने वाले हैं।