Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BJP के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का किया नवारण

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Mar, 2024 02:35 PM

amit shah unveiled the statue of kailashpati mishra

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। यहां उन्होंने ICAR कैंपस में भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद अमित शाह पालीगंज के लिए रवाना हो गए हैं, जहां...

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। यहां उन्होंने ICAR कैंपस में भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया। जनसंघ के वरिष्ठ नेता मिश्र राज्य की कर्पूरी ठाकुर सरकार में मंत्री भी रहे। वह भाजपा की प्रदेश इकाई के पहले अध्यक्ष भी थे। उन्होंने राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।

अमित शाह ने मिश्र के नाम पर एक पार्क का उद्घाटन किया और फिर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी की प्रदेश इकाई के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। यह पार्क को कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (एटीएआरआई) द्वारा दान की गई दो एकड़ भूमि पर विकसित किया गया है। इससे पहले अमित शाह के पटना पहुंचने पर राज्यपाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजदू नहीं थे, क्योंकि वे इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं। वहीं बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह पहला बिहार दौरा है। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे कैलाशपति
बता दें कि कैलाशपति मिश्र 1943 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे और महात्मा गांधी की हत्या के बाद उन्हें जेल भी हुई थी। कैलाश पति मिश्रा ने 1971 का लोकसभा चुनाव जनसंघ के टिकट पर पटना से लड़ा लेकिन हार गए। उन्होंने 1977 में बिक्रम सीट से बिहार विधानसभा चुनाव जीता और कर्पूरी ठाकुर की जनता पार्टी सरकार में वित्त मंत्री नियुक्त किए गए। 1980 में पार्टी की स्थापना के समय वह बिहार भाजपा के पहले अध्यक्ष बने।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!