Bihar News... जेल में बंद बाहुबली पूर्व MLA अनंत सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, पटना के IGIMS अस्पताल में भर्ती

Edited By Nitika, Updated: 21 Apr, 2024 12:35 PM

anant singh admitted to hospital

जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इससे पहले भी अनंत सिंह अस्पताल में भर्ती हुए थे।

 

पटनाः जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इससे पहले भी अनंत सिंह अस्पताल में भर्ती हुए थे।

मोकामा के पूर्व विधायक को पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में पाया गया कि वह पेट और किडनी की समस्या से ग्रसित हैं। उनका क्रिएटनिन लेवल भी बढ़ा हुआ है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं 3 दिन पहले भी अनंत सिंह की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

बता दें अनंत सिंह पटना की बेउर जेल में बंद है। एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह को दस साल की सजा हुई है। गौरतलब है कि बाहुबली की पत्नी नीलम देवी राजद का दामन छोड़कर एनडीए में शामिल हो चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!