Baba Bageshwar: 15 मार्च को झारखंड आ रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री, देवघर में लगाएंगे दिव्य दरबार

Edited By Khushi, Updated: 14 Mar, 2024 06:17 PM

baba bageshwar dhirendra shastri is coming to jharkhand on march 15

बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 15 मार्च को झारखंड में आ रहे हैं।

Deoghar: बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 15 मार्च को झारखंड में आ रहे हैं। धीरेन्द्र शास्त्री ने देवघर में अपने कार्यक्रम पर सहमति दे दी है। वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

PunjabKesari

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 15 मार्च को देवघर कॉलेज मैदान में भव्य पंडाल में एक दिवसीय हनुमान कथा करने वाले हैं। इस बारे में बागेश्वर धाम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई है। वहीं, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी अपने फेसबुक पेज पर बताया कि वह यहां के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्दनाथ मंदिर भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि पहले चर्चा थी कि बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम देवघर में 14 और 15 मार्च को होने वाला है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। अब स्पष्ट हो गया है कि बाबा बागेश्वर का देवघर में एक दिवसीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 15 मार्च को देवघर आएंगे और बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद देवघर कॉलेज मैदान में प्रवचन देंगे। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक, वह दरबार भी लगा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!