बिहार सरकार का आदेश- सभी विभाग राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में करें विकास कार्य

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jun, 2023 04:52 PM

bihar government ordered all departments to do development work in border areas

इन विकास कार्यों में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्कूलों और अस्पतालों जैसे सरकारी भवनों का निर्माण, मरम्मत और रखरखाव शामिल हैं। भवन निर्माण विभाग के पत्र की प्रति पीटीआई के पास है। भवन निर्माण विभाग के पत्र में बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा...

पटना: बिहार सरकार ने सभी विभागों को रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्य करने को कहा है। भवन निर्माण विभाग के छह जून के पत्र में सभी कार्यपालक अभियंताओं को छोटे स्तर के विकास या निर्माण कार्य करने की सलाह दी गई है। 

इन विकास कार्यों में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्कूलों और अस्पतालों जैसे सरकारी भवनों का निर्माण, मरम्मत और रखरखाव शामिल हैं। भवन निर्माण विभाग के पत्र की प्रति पीटीआई के पास है। भवन निर्माण विभाग के पत्र में बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा पिछले महीने सभी संबंधित विभागों को जारी नए परिपत्र का उल्लेख किया गया है। यह परिपत्र सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों से संबंधित है। 

रक्षा मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को आठ मई, 2023 को भेजे गए पत्र के बाद बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से परिपत्र जारी किया गया। गृह विभाग का पत्र राज्य के सीमावर्ती जिलों- पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज के जिलाधिकारियों को भी जारी किया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 24 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!