"विकास की तरफ़ बढ़ रहा बिहार", पटना में बोले J&K के उपराज्यपाल- बिहार के टैलेंट का दुनिया में कोई जोड़ नहीं

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Feb, 2024 11:08 AM

bihar is moving towards development

शनिवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) पटना पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने जीटीआरआई के सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं ग्रैंड ट्रंक रोड इनिटेटिव में आया हूं, इसके लिए धन्यवाद। मनोज सिन्हा ने कहा कि प्लासी...

पटना: शनिवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) पटना पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने जीटीआरआई के सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं ग्रैंड ट्रंक रोड इनिटेटिव में आया हूं, इसके लिए धन्यवाद। मनोज सिन्हा ने कहा कि प्लासी युद्ध के बाद बिहार का विकास हुआ है। बिहार की आइडेंटिटी प्राचीन काल से ही बहुत अच्छी रही है, चाहे वो शिक्षा को लेकर हो या फिर राजतंत्र को लेकर हो बिहार हमेशा आगे रहा है।

"बिहार के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे"
मनोज सिन्हा ने कहा कि एक समय था जब लोग बिहार की आइडेंटिटी बताने से डरते थे। मैं  मानता हूं कि कई दशकों तक बिहार अपने विकास में ख़ुद बाधा बनकर रहा था, लेकिन अब बिहार विकास की तरफ़ बढ़ रहा है। बिहार के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है और बिहार विकास भी कर रहा है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिहार में बदलाव लाने की ज़रूरत है। विक्षिप्त भारत के लिए आर्थिक और सामाजिक तौर पर बिहार को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि इस महीने बिहार का बजट आया, बिहार का आर्थिक वृद्धि दर 10.4 है, जोकि बहुत अच्छा है। ये सच है कि एक वक़्त बिहार शिक्षा का प्रमुख केंद्र था चाहे वो विक्रमशिला हो या नालंदा हो, लेकिन अब इसमें कमी आई है। बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में केवल सरकार ही नहीं लोगों को आगे आना होगा।

"बिहार विकास की तरफ़ बढ़ रहा"
उपराज्यपाल ने कहा कि ये सच है कि बिहार में एक समय में सबसे ज्यादा आईएएस ऑफिसर्स होते थे, लेकिन अब इसमें कमी आई हैं। अब बिहार को ENTREPRENEUR में भी आगे आना होगा। जब पहली 5 वर्षीय योजना बनी थी तो बिहार को बहुत पैसे दिए गये थे और J&K राज्य को कहा जाता था कि बिहार से सीखें। वहीं जब दूसरा 5 वर्षीय योजना बनी तो बिहार को बहुत कुछ मिला और बिहार पूरे देश को आगे बढ़ा रहा था। वर्तमान में 72 लाख हेक्टेयर एरिया में किसान खेती करते है। अगर ये खेती को और अच्छे से किया जाए तो बिहार और आगे बढ़ सकता है। बिहार में अब उद्योग आ रहा है। बिहार ने जो कुछ गवाया है। अब उसकी भरपाई बहुत ज़रूरी है। पटना के बारे में उन्होंने कहा कि मीर क़ासिम ने लिखा था कि पटना विद्रोही नगर है।

"हमने जम्मू कश्मीर के लिए बनाया नया प्लान"
सिन्हा ने कहा कि बिहार को StartUp की ज़रूरत है। उन्होंने जम्मू कश्मीर को लेकर कहा कि आर्टिकल 122 जम्मू कश्मीर से हटने के बाद जम्मू कश्मीर का विकास हुआ है। आने वाले 4 साल में पंजाब और हरियाणा से आगे जम्मू कश्मीर होगा। हमने जम्मू कश्मीर के लिए ऐसा प्लान बनाया है। जम्मू कश्मीर में हमने इंडस्ट्रियल पॉलिसी बनाई तो हमारे गृह मंत्री ने बहुत साथ दिया। जो पालिसी हमने बनाई उसको ज़मीन पर लागू भी किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!