बिहार के छात्र ने GOOGLE में ढूंढ निकाली गलती, कंपनी ने चूक की स्वीकार, अब मिलेगा ये इनाम

Edited By Nitika, Updated: 02 Feb, 2022 11:09 AM

bihar student found mistake in google

गूगल काफी जरूरी और सबसे पॉपुलर सर्च इंजन है। इस पर न सिर्फ आप अपने देश की बल्कि दुनिया भर की हर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

बेगूसरायः गूगल काफी जरूरी और सबसे पॉपुलर सर्च इंजन है। इस पर न सिर्फ आप अपने देश की बल्कि दुनिया भर की हर जानकारी हासिल कर सकते हैं। लेकिन क्या कभी किसी ने सुना है कि लोगों की समस्याओं को हल करने वाले सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की भी किसी ने गलती निकाली हो। जी हां, ऐसा ही कुछ बिहार में देखने को मिला है। यहां के एक छात्र गूगल में गलती निकाली है।

दरअसल, बेगूसराय जिले के ऋतुराज चौधरी नाम के एक ने गूगल में गलती ढूंढ निकाली है। उसने गूगल को इसकी रिपोर्ट भेजी तो गूगल ने भी अपनी गलती को स्वीकार किया है। इसके बाद कंपनी उसमें सुधार कर रही है। अगर ऐसा न होता तो साइट पर ब्लैक हैट हैकर्स एक रास्ते से हमला कर सकते थे। इसका ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। गूगल ने छात्र का नाम अपने रिसर्चर की सूची में डालते हुए उसे गूगल हाल आफ फेम अवार्ड से नवाजा है। अब 31 हजार डालर से अधिक का इनाम मिलेगा। उसकी बग हंटिंग फिलहाल पी-2 के फेज में है। जैसे ही वह पी-0 पर पहुंचेगा, उसे इनाम की राशि मिल जाएगी।

बता दें कि ऋतुराज चौधरी आइआइटी मणिपुर में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। वे साइबर सिक्योरिटी विषय पर अलग से शोध कर रहे हैं। ऋतुराज बेगूसराय जिले के सब्जी मंडी रोड मुंगेरीगज निवासी राकेश कुमार चौधरी और सुनीता जायसवाल के पुत्र हैं। इनके पिता आभूषण व्यवसायी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!