Edited By Nitika, Updated: 03 Mar, 2024 09:31 AM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें झारखंड की 14 में से 11 सीट पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए।
रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें झारखंड की 14 में से 11 सीट पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए।
भाजपा की 11 प्रत्याशियों की सूची में चार नए उम्मीदवार हैं, जिनमें कांग्रेस की पूर्व सांसद गीता कोड़ा (सिंहभूम एसटी निर्वाचन क्षेत्र), राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, ताला मरांडी और मनीष जायसवाल शामिल हैं।
इसके अलावा 7 सीट पर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है, जिनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (खूंटी एसटी) और अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा) शामिल हैं।