"128 विधायक NDA के साथ, कुछ घटेगा या बढ़ेगा नहीं", बिहार फ्लोर टेस्ट पर बोले BJP सांसद विवेक ठाकुर

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Feb, 2024 01:14 PM

bjp mp vivek thakur speaks on bihar floor test

विवेक ठाकुर ने कहा, "RJD तो इस तरह के व्यवहार के लिए ही प्रचलित है। कल जैसे लाठी-डंडे लेकर उन लोगों(RJD) ने अपने समर्थकों को ईर्द-गिर्द रखा है, बिहार का भी यही माहौल हो चुका था। जिस वजह से नीतीश कुमार बेबस होकर वहां से निकल गए। इन लोगों ने...

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने के कारण बिहार में बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को विधानसभा में आज विश्वास मत हासिल करना है। बिहार फ्लोर टेस्ट पर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि  28 विधायक NDA के साथ हैं, कुछ घटेगा या बढ़ेगा नहीं।

विवेक ठाकुर ने कहा, "RJD तो इस तरह के व्यवहार के लिए ही प्रचलित है। कल जैसे लाठी-डंडे लेकर उन लोगों(RJD) ने अपने समर्थकों को ईर्द-गिर्द रखा है, बिहार का भी यही माहौल हो चुका था। जिस वजह से नीतीश कुमार बेबस होकर वहां से निकल गए। इन लोगों ने कानून-व्यवस्था ध्वस्त कर दी थी। 128 विधायक NDA के साथ हैं, कुछ घटेगा या बढ़ेगा नहीं।" 

महागठबंधन के पास हैं 114 विधायक 
बता दें कि बिहार में सत्ताधारी राजग में जदयू, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) तथा एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 128 विधायक हैं, जो बहुमत से छह अधिक है। महागठबंधन के पास 114 विधायक हैं जो बहुमत से आठ कम है। महागठबंधन ने अपने सभी विधायकों के एकजुट पर जोर देते हुए दावा किया है कि राजग खेमे में जदयू के कुछ लोग इस अचानक बदलाव से नाखुश हैं और वे बाजी पलट सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!