Lok Sabha Elections: झारखंड में BJP 13 और AJSU एक सीट पर उतारेगी अपना प्रत्याशी

Edited By Nitika, Updated: 29 Mar, 2024 10:05 AM

bjp will field its candidates on 13 seats and ajsu on one seat

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए झारंखड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के बीच सीटों का तालमेल हो गया है। भाजपा जहां राज्य की 13 सीट पर चुनाव लड़ेगी वहीं आजसू एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

 

नई दिल्ली/रांचीः आगामी लोकसभा चुनाव के लिए झारंखड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के बीच सीटों का तालमेल हो गया है। भाजपा जहां राज्य की 13 सीट पर चुनाव लड़ेगी वहीं आजसू एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है।'' अरुण सिंह ने कहा कि यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत' के संकल्प को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड के सभी 14 में से 14 संसदीय क्षेत्रों पर गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीतकर 4 जून को 400 के पार लक्ष्य को हासिल करेंगे।''

भाजपा ने गिरिडीह को अपनी गठबंधन सहयोगी आजसू पार्टी के लिए छोड़कर 13 सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। साल 2019 के चुनाव में गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीत दर्ज की थी। झारखंड में भाजपा और आजसू का गठबंधन है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 11 सीट हासिल की थीं जबकि आजसू पार्टी, कांग्रेस और झामुमो ने राज्य में एक-एक सीट जीती थी। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतदान 13 मई से चार चरणों में होगा। राज्य में 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 1.29 करोड़ पुरुष, 1.24 करोड़ महिलाएं और 413 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!